..................... Bhojpuri video Nirahua and Amrapali Dubey new song Bidi trending now - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: निरहुआ-आम्रपाली के नए गाने 'बीड़ी' ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया सॉन्ग

Bhojpuri video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिनों कोई ना कई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी खेसारी लाल धूम मचाते नजर आते हैं तो कभी पवन सिंह अपने देसी स्टाइल से फैन्स को दीवाना बना लेते हैं। वहीं अब भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। दरअसल यह दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का नया गाना है जिसका नाम बीड़ी है।

बीड़ी गाने में दिखा निरहुआ और आम्रपाली का अलग अंदाज

दोनों के इस भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और दोनों का अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस नए गाने की खास बात यह है कि यह वीडियो तो नए अंदाज में शूट किया गया है, लेकिन वीडियो में वही दोनों की पुरानी केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। यह गाना बीते दिन रिलीज हुआ था और जब से यह गाना रिलीज हुआ है तब से ही इस गाने की जमकर तारीफें हो रही हैं। लोग बार-बार इस गाने को देख रहे हैं।

वीडियो में देख पाएंगे पति पत्नी का झगड़ा

बता दें कि दिनेश लाल यादव का गाना 'बीड़ी' म्यूजिक एल्बम का गाना है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पति पत्नी के किरदार में देखे जा सकते हैं दोनों के बीच की नोकझोक और दोनों का प्यार इस गाने में चार चांद लगा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे बीड़ी पीने की शौकीन होती हैं और वह अपनी इसी आदत की वजह से अपनी साड़ी जला लेती हैं। वहीं दूसरी ओर पति निरहुआ पान खाने के शौकीन होते हैं और वह अपनी इस आदत की वजह से अपना कुर्ता खराब कर लेते हैं जिस वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है और झगड़े होने शुरू होते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक चार लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X