Bhojpuri Video: Youtube पर रिकॉर्डतोड़ रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का छठ गाना, पार किए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। वहीं जब निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ जाती है तब तो क्या ही कहने। बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों का शानदार बॉन्ड दोनों के म्यूजिक वीडियो को हिट और सुपर हिट बना देता है। कई लोगों का यह भी कहना है कि आम्रपाली निरहुआ को पसंद करने लगी थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन निरहुआ पहले से ही शादीशुदा था। निरहुआ ने यह भी कहा था कि अगर दो शादी की मंजूरी मिल जाए तो वह आम्रपाली से शादी कर सकते हैं।
आम्रपाली-निरहुआ का छठ पूजा का गाना हुआ वायरल
खैर दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आती है। जिस वजह से फैन्स दोनों के नए पुराने वीडियो देखना पसंद करते हैं। बता दें कि छठ पूजा शुरू होने वाली है और यूट्यूब पर छठ के गाने धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक छठ गाना इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपने गाने 'पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया' पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो 'निरहुआ चलल लंदन' फिल्म का गाना है।
इंटरनेट पर फिर छाया 6 साल पुराना गाना
दोनों के इस गाने को वर्ल्डवाइड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह वीडियो 6 साल पुराना है, लेकिन छठ पूजा के शुरू होते यह गाना इंटरनेट पर छा गया है। बता दें कि अभी तक इस वीडियो पर 59 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications










