Bhojpuri Video: आम्रपाली के इस वीडियो पर आए 50 लाख से भी ज्यादा व्यूज, दुल्हन के जोड़े में रोती दिखीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दे कि दर्शकों द्वारा यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी पसंद किया जाता है। यहां पर आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे सितारे भी काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। जो कि लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के जोड़ी तो भोजपुरी सिनेमा की फेवरेट मानी जाती है। ऑन स्क्रीन इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिलता है और आपको बता दें कि एक वक्त पर तो लोग यही समझते थे कि सचमुच में दोनों पति-पत्नी है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और दोनों की और स्क्रीन जोड़ी काफी जमती है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के अक्सर नए से लेकर पुराने गाने यूट्यूब पर तहलका मचाते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि दोनों का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। जिसको भोजपुरी फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' से लिया गया है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'याद आवेला की ना सनम' है। इस गाने में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही है और रो रही है। हालांकि निरहुआ को कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है। यह वीडियो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को भोजपुरी सिनेमा संगीत नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 5.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications