Bhojpuri Video: कभी बेड तो कभी सोफे पर रोमांस करते दिखे आम्रपाली दुबे और निरहुआ, देखें वीडियो...

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा छाई रहती है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों को काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी साथ में देखा जा चुका है। आज के वक्त में भले ही ज्यादातर आम्रपाली दुबे और निरहुआ को साथ में देखा नहीं जाता है लेकिन एक वक्त था जब उनके गाने लगातार चर्चा में रहते थे।
अब इसी बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक बेहद ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। उनके इस वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है और आपको बता दें कि इस गाने का नाम 'कटोरे कटोरे' है। इस गाने को सिपाही फिल्म से लिया गया है, जो एक भोजपुरी फिल्म है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वायरल हो रहे गाने में देखने को मिल रहा है कि दोनों बेडरूम में रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं। आधी रात को दोनों खूब डांस भी करते हैं और रोमांस भी करते हैं। कभी बेड पर तो कभी सोफे पर खूब जमकर रोमांस करते हुए भी देखे जा रहे हैं। अब लगातार इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वीडियो को वेव म्यूजिक द्वारा शेयर किया गया है और इस गाने को 7 साल पहले रिलीज किया गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने पर अभी तक 51 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार ही बढ़ रहा है। इतने साल बाद भी यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications











