..................... Bhojpuri Video Nirahua Aamrapali Dubey Romance Video Muhe Pe Atak Jata Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: निरहुआ आम्रपाली दुबे ने बेडरूम रोमांस से काटा बवाल, वायरल हुआ भोजपुरी गाना

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री अभी के समय पर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि यहां पर काफी सारे ऐसे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दोनों पर भी राज करते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम निरहुआ और आम्रपाली दुबे का आता है। अक्सर उनकी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती है और उनके बोल्ड अंदाज भी लोगों को खूब भाते हैं।

सोशल मीडिया पर भी अक्सर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। दर्शकों द्वारा दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जाता है और अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लोगों के बीच में अक्सर छाए रहते हैं और अब उनका एक वीडियो बवाल मचाए हुए हैं। दरअसल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसका नाम 'मुहे पे अटक जाता' है। इस वीडियो में दोनों को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है और वह लोगों की धड़कन भी बढ़ा रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को निरहुआ रिक्शावाला 2 फिल्म से लिया गया है। इस गाने को लोग बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं और यह काफी ज्यादा पुराना भी है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ने नारंगी रंग का सूट पहना हुआ है और निरहुआ भी उनके साथ में जमकर रोमांस कर रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: nirahua aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X