Bhojpuri Video: भैया की साली आम्रपाली दुबे को घरवाली बनाना चाहते हैं निरहुआ, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि लोगों द्वारा यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दे कि यहां के सितारे जैसे कि आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ काफी ज्यादा मशहूर है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां तक कि उन्हें कई सारी फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है जिसमें वह खूब रोमांस करते हुए भी नजर आ चुके हैं। एक वक्त था जब दोनों को लोग रियल लाइफ में पति-पत्नी समझा करते थे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है।
अक्सर यूट्यूब पर भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पुराने से लेकर नए वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक बेहद ही पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम 'भैया के साली घरवाली हमार बन जा' है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 21 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications