Bhojpuri Video: नीलकमल सिंह का नए गाने 'फोटो जूम-जूम' ने मचाई धूम, चंद घंटों में आए मिलियंस में व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी मशहूर होता जा रहा है। सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं बल्कि भारत से लेकर विदेश में भी भोजपुरी गाने काफी पसंद किए जाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे भी हैं जिनके फैंस भी कायल है और इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक का नाम शामिल है।
आए दिन देखने के लिए मिलता है कि भोजपुरी के गाने या फिर कई सारी फिल्में भी रिलीज होती हुई नजर आ जाती है। इतना ही नहीं भोजपुरी के तो काफी सारे गाने ऐसे भी है जो हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। लेकिन अब इसी बीच भोजपुरी के एक मशहूर अभिनेता नीलकमल अभी के वक्त में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दरअसल हाल ही में नीलकमल सिंह का एक नया गाना रिलीज किया गया है और लगातार यह गाना सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ में श्वेता महारा को देखा जा रहा है। दोनों का रोमांस और डांस लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। लगातार फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलकमल सिंह के इस नए गाने का नाम 'फोटो जूम-जूम' है। उनका यह गाना अभी 8 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को दर्शकों द्वारा कही प्यार भी मिल रहा है और इसको टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











