Bhojpuri Video: नीलकमल सिंह के नए गाने 'गाना डीजे पे बाजी' ने मचाई धूम, कुछ घंटों में 1 मिलियन किए पार

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा ने अभी के समय पर हर तरफ धूम मचाई हुई है और आपको बता दे कि यहां पर ऐसे कई सारे कलाकार है जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया हुआ है। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको नीलकमल सिंह के बारे में बताने वाले हैं।
दरअसल आपको बता दें कि नीलकमल सिंह का इस वक्त एक गाना तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने को तकरीबन अभी 10 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और यह है पुरे सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता भी नजर आ रही है।
नीलकमल सिंह के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'गाना जब डीजे पे बाजी' है। यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसमें वह श्वेता के साथ में जमकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी धमाकेदार देखी जा सकती है और वीडियो भी काफी जबरदस्त है।
नीलकमल सिंह के इस वीडियो को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि नीलकमल सिंह ने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने पर सिर्फ 10 घंटे के अंदर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











