Bhojpuri Video: नीलम गिरी ने भीगी साड़ी में किया गजब डांस, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने...

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत ही पॉपुलर इंडस्ट्री है इस इंडस्ट्री में एक नहीं बल्कि तमाम ऐसे सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग, गायकी और बोल्डनेस के लिए जाने जाते हैं। खेसारी, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी। वहीं एक हसीना और भी हैं जो अपनी अदाकारी, बोल्ड लुक्स और अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने वाली हसीना कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी हैं वह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं।
भीगी साड़ी में नीलम गिरी के डांस ने किया कमाल
फिलहाल तो नीलम गिरी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलम गिरी भीगी-भीगी साड़ी में अपने भोजपुरी गाने 'रिमझिम बरसे बदरवा' पर इस तरह मटक-मटक के डांस करती नजर आती हैं कि लोग तो बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं। तेज बारिश में नीलम गिरी का इस तरह डांस करना लोगों के दिलों को छू रहा है। बता दें कि नीलम गिरी का यह गाना 1 महीने पहले ही प्रवीन लाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। अभी तक इस वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि नीलम गिरी के इस गाने 'रिमझिम बरसे बदरवा' शिल्पी राज ने गाया है। नीलम का यह गाना इंटरनेट पर छा गया है।
बिग बॉस में नजर आ रही हैं नीलम गिरी
जी हां, नीलम गिरी इन दिनों बिग बॉस सीजन 19 में नजर आ रही हैं। नीलम ने प्रीमियर में धमाकेदार शुरुआत तो की, लेकिन घर में अभी अपना जलवा नहीं दिखा पा रही हैं। वहीं नीलम के फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही नीलम गिरी अपना खेल खेलना शुरू करेंगी। आपको बता दें कि नीलम से पहले शो में अक्षरा सिंह, मोनालिसा, खेसारी लाल यादव, रवि किशन समेत तमाम सितारे बिग बॉस में भोजपुरी का परचम लहरा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











