Bhojpuri Video: नीलम गिरी और खेसारी के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, लोग बार-बार देख रहे वीडियो

Bhojpuri Video Neelam Giri and Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले खेसारी लाल यादव के नए वीडियोज़ का तो फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने वाले खेसारी का नया गाना रिलीज हुआ है वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि भोजपुरी हसीना नीलम गिरी के साथ। जी हां, नीलम गिरी और खेसारी कई गानों में अपनी धमाकेदार केमिस्ट्री दिखा चुके हैं, लेकिन इस गाने में दोनों का इतना शानदार बॉन्ड देख फैन्स तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

नीलम गिरी और खेसारी के नए गाने ने मचाया धमाल

बता दें कि नीलम गिरी और खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम है 'कमरिया में पीर' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पति पत्नी की तरह बेडरूम में झगड़ते दिख रहे हैं। वहीं खेसारी नीलम को मनाते हैं फिर दोनों का बेहद ही रोमांटिक डांस शुरू होता है। दोनों का यह रोमांटिक गाना 'सा रे गा मा हम भोजपुरी' नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। खेसारी और नीलम गिरी के इस गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ कुछ घंटे ही हुए हैं और इस वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैन्स का इतना प्यार देखकर लग रहा है कि गाने पर जल्द ही 1 मिलियन व्यूज आ जाएंगे।

बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा बन गई हैं नीलम गिरी

बीते दिन यानी कि 24 अगस्त को बिग बॉस सीजन 19 का प्रीमियर था। जिसमें देखा गया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा चुकी नीलम गिरी बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा बनी हैं। सलमान खान भी नीलम गिरी से काफी इम्प्रेस दिखे। बता दें कि नीलम गिरी के सपोर्ट में कई सितारे नजर आ रहे हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल के अलावा नीलम गिरी की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है जो उन्हें जमकर सपोर्ट कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X