Bhojpuri Video: नीलम गिरी संग हद से ज्यादा रोमांटिक हुए खेसारी लाल, 'कमर डैमेज' गाने ने ढाया कहर

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनके गाने भी लोगों को दीवाना बना देते हैं।

खेसारी लाल यादव के लोग इतने दीवाने हैं कि उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। फिलहाल तो खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी (Neelam Giri) जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

छा गया खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी का रोमांस
जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) नीलम गिरी (Neelam Giri) के साथ रोमांस में डूबे नजर आ रहे हैं। दोनों के इस गाने ने पूरा इंटरनेट ही हिला दिया है। बता दें कि दोनों के इस गाने का नाम 'कमर डैमेज' है जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 'कमर डैमेज' गाना खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। इस गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और इस गाने में म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। बता दें कि खेसारी का यह गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने में जहां खेसारी लाल दबंग अंदाज में दिख रहे हैं वहीं नीलम गिरी अपना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

यूट्यूब पर आ रहे हैं करोड़ों व्यूज
'कमर डैमेज' गाना फैन्स के दिलों को छू रहा है। इसी वजह से इस गाने पर अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है खेसारी लाल जी आप तो हर गाने में ही छा जाते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की जोड़ी तो रिकॉर्ड तोड़ देती है। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों का रोमांस इंटरनेट का पारा हाई कर रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X