Monalisa Video: दीपिका पादुकोण के इस सांग पर आधी रात को भोजपुरी की इस हसीना ने गिराई ऐसी बिजली

Monalisa Video:भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम को ही वीडियो से भर दिया है। मोनालिसा का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी हॅाट तस्वीरों और वीडियो के लिए लोकप्रिय है। मोनालिसा आए दिन वहां पर अपना कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी मोनालिसा ने दीपिका पादुकोण के सांग पर आग लगा दी है।
मोनालिसा यहां पर अपनी हॅाटनेस से दीपिका को भी टक्कर देती हुई दिख रही हैं। टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी दुनिया के फैंस के बीच मोनालिसा हमेशा से ही अपना जलवा दिखाती रहती हैं। मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में दीपिका पादुकोण के लोकप्रिय सांग अंग ला दे रे पर सिजलिंग डांस किया है। अपने किसी शो के सेट पर आधी रात में मोनालिसा ने अंग ला दे सांग पर सफेद साड़ी पहन सेक्सी अदा दिखा रही हैं।
पानी के फव्वारे के सामने लेटी मोनालिसा बेहद ही दिलकश अंदाज से अदाएं दिखाकर फैंस के बीच छाई हुई हैं। मोनालिसा इन दिनों अपने नए टीवी शो फव्वारा चौक की शूटिंग कर रही हैं। मोनालिसा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। 2 दिन पहले पोस्ट किए गए मोनालिसा का यह वीडियो अभी तक खबरों में छाया हुआ है। वैसे इन दिनों मोनालिसा ने अपने इस नए टीवी शो को रील वीडियो बनाने का अड्डा बना दिया है। मोनालिसा के पिछले सभी वीडियो इसी टीवी शो के सेट पर के हैं। मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस ने फायर और हार्ट वाली इमोजी शेयर की है।
मोनालिसा का साड़ी में हर अंदाज उनके फैंस को काफी भा जाता है। चलिए फिर बिना समय गवाएं आपको दिखाते हैं मोनालिसा का यह सेक्सी साड़ी वीडियो। जहां वह दीपिका पादुकोण को अपनी हॅाटनेस से टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर आप और भी कई सारी तस्वीरें देख सकते हैं। उन्होंने रेड साड़ी में भी अपना एक वीडियो शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications











