Bhojpuri Video: तेज बारिश और अंधेरी रात...मोनालिसा और पवन सिंह के रोमांस को देख फटी रह जाएंगी आंखें, VIRAL

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं चाहें गाने नए हों या पुराने फैन्स अपने फेवरेट सितारों के वीडियोज़ को देखने के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। वैसे तो भोजपुरी के कई गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं, लेकिन जब बात पवन सिंह की हो तब तो फैन्स यूट्यूब पर टक टकी लगाए देखते रहते हैं कि कब पवन सिंह का गाना रिलीज होगा।

पवन सिंह और मोनालिसा के रोमांस ने खड़े कर दिए रोंगटे

खैर आपको बता दें कि पवन सिंह के एक गाने ने इंटरनेट हिला दिया है। यह पवन सिंह का कोई नया गाना नहीं है बल्कि यह पवन सिंह और मोनालिसा का पुराना गाना है जिसने फैन्स के दिलों में खास जगह बना ली है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन मोनालिसा नजर आ रही हैं। दोनों 'जग है प जाता' गाने पर हद से ज्यादा रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। यूं बारिश में भीगते हुए मोनालिसा की ये अदाएं और पवन सिंह का अंदाज वीडियो में चार चांद लगा रहा है। बता दें कि यह गाना 'जिद्दी आशिकी' फिल्म का है जो आज से लगभग 11 साल पहले रिलीज हुई थी।

वीडियो पर आए 105 मिलियन व्यूज

लेकिन 11 साल बाद भी यह गाना इतना फेमस है कि लोग बार-बार इस गाने को सुनना पसंद करते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक 105 मिलियन व्यूज आ गए हैं। गाने पर आए व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को यह गाना कितना पसंद आया है। बता दें कि मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी में से एक रही है, लेकिन इन दिनों मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में ना के समान नजर आ रही हैं। मोनालिसा इन दिनों हिंदी टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X