Bhojpuri Video: 'माहौल बदले दे...', खेसारी लाल यादव के गाने ने तोड़ा रिकॉर्ड, 9 मिलियन से ज्यादा आए व्यूज

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और एक वक्त हुआ करता था जब वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे। लेकिन अभी के समय पर लोग उनके गानों के दीवाने हैं।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी का मल्टी स्टार माना जाता है और आपको बता दें कि वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक लाजवाब सिंगर भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके यूट्यूब पर आए दिन नए से लेकर पुराने वीडियो खूब वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
खेसारी लाल यादव का एक वीडियो जानकारी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और वीडियो में अभिनेता को खुशी यादव के साथ में जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने का नाम 'माहौल बदले दs' है। वीडियो को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और खूब प्यार भी मिल रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को खुद उन्होंने और मशहूर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने को आराध्या फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 9.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीडियो को रिलीज हुए अभी पूरा एक महीना भी नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications