Bhojpuri Video: गर्लफ्रेंड की शादी में आंखों में आंसू लिए पहुंचे खेसारी! देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री ने इस समय हर तरफ धमाल मचाया हुआ है और आपको बता दें कि यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और जब भी उनकी कोई फिल्म या गाना रिलीज होता है तो उनका दर्शक भर भर कर प्यार भी देते हैं।
अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इसको अभी कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। वैसे तो अभी तक खेसारी लाल यादव काफी सारी फिल्मों और गानों में नजर आ चुके हैं। उनको भोजपुरी का मल्टी टास्कर एक्टर भी कहा जाता है।
ऐसा इसीलिए क्योंकि खेसारी लाल यादव सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि सिंगिंग में भी काफी लाजवाब है। अब हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम 'ए जानू मुबारक हो शादी' है। दरअसल इस गाने में फिल्माया गया है कि खेसारी लाल यादव की गर्लफ्रेंड किसी दूसरे शख्स के साथ में शादी कर लेती है।
इस दौरान खेसारी लाल यादव भी अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचते हैं और उसके साथ में बीते हुई पुरानी यादों को याद करते हुए नजर आते हैं। अब शादी के सीजन में खेसारी लाल यादव का यह गाना हर तरफ धमाल मचा रहा है और कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को अंकिता फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम अखिलेश कश्यप ने किया है। तो वही म्यूजिक राज गजीपुरी ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications