Bhojpuri Video: कृष्ण कन्हैया बनकर खेसारी लाल ने किया डांस, जन्माष्टमी से पहले फिर ट्रेंड हुआ गाना

Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंजस्ट्री में धमाल मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फैन्स के पसंदीदा एक्टर हैं। हर कोई खेसारी लाल के साथ काम करना चाहता है। खेसारी अपनी आवाज के साथ ही अपने अभिनय से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। खास बात यह है कि उनके नए के साथ ही पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। अभी तक तो खेसारी लाल यादव के सावन के गीत सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। वहीं अब जन्माष्टमी के शुरु होने से पहले खेसारी लाल के कृष्ण गीत इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

कृष्ण कन्हैया बन नाचते दिखे खेसारी लाल यादव

फिलहाल तो हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लंबे घुंघराले बालों में नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव कृष्ण की तरह हाथ में बांसुरी लिए अपने गाने को और भी मनमोहक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ ही इस गाने में प्रियंका सिंह हैं जो उनका पूरा साथ दे रही हैं। दोनों की खूबसूरत जोड़ी फैन्स का दिल जीत रही है।

खेसारी लाल यादव के वीडियो पर आए जबरदस्त व्यूज

बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह वीडियो दो साल पुराना है जो वेब म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 1.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि 'तू मुरली बजावत रहा' (Tu Murali Bajawat Raha) गाने को गाया खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को प्रोड्यूस विजय कुमार यादव ने किया है। इस गाने को डायरेक्ट पराग पाटिल ने किया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। फैन्स तो इस गाने पर झूम उठे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X