..................... Bhojpuri Video: khesari lal Yadav song sarso ke sagiya crossed 197 million views, trending now - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी लाल के इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, Youtube पर पार हुए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में अभी भी उनका ही राज चलता है। खेसारी इतने हिट एक्टर हैं कि उनके नए ही क्या पुराने गाने भी इंटरनेट पर ताबड़तोड़ धूम मचाते हैं। फिलहाल तो उनका एक पुराना गाना ही इंटरनेट पर खास पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

काजल संग रोमांस करते दिखे खेसारी

खेसारी लाल यादव का एक गाना सरसों के सागिया (Sarso Ke Sagiya) इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में आग लगा रही है। बता दें कि दोनों की जोड़ी जब भी साथ होती है कहर काट देती है। दोनों की जोड़ी फैन्स के दिलों पर राज करती है। वहीं इस गाने में दोनों का इतना खूबसूरत तालमेल फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

गाने पर आ रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

बता दें कि दोनों का यह गाना सरसों के सागिया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर 8 साल पहले अपलोड किया गया था। वहीं अब तक इस गाने पर 197 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। जल्द ही यह गाना 200 मिलियन व्यूज पार कर लेगा। इतने शानदार व्यूज से तो आप समझ ही सकते हैं कि फैन्स को यह गाना कितना पसंद आ रहा है। बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और डायरेक्ट रजनीश मिश्रा ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X