Bhojpuri Video: खेसारी लाल के इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, Youtube पर पार हुए 550 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। भोजपुरी की कोई भी पॉपुलर फिल्म हो या कोई पॉपुलर सॉन्ग हो उसमें खेसारी लाल का नाम ना आय ये बहुत कम ही सुनने को मिलता है। भले ही इस बार का चुनाव खेसारी के हक में ना रहा हो, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में हुक्म का इक्का तो खेसारी का ही चलता है। वहीं आज हम आपको उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी दीवानगी तीन साल बाद भी लोगों के दिलों में बरकरार है। चलिए जानते हैं कि क्या है खेसारी के इस का नाम ?
खेसारी के इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
खेसारी लाल के इस गाने का नाम है 'नथुनिया' जिसकी पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं। यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने पर अभी तक 560 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह गाना आपको यूट्यूब चैनल 'सा रे गा मा हम भोजपुरी' पर तीन साल पहले अपलोड किया गया था, लेकिन आज भी इस गाने भी धूम देखने को मिलती है।
छा गई अर्शिया अर्शी और खेसारी की केमिस्ट्री
वायरल हो रहे इस गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में अर्शिया अर्शी ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स के होश उड़ा रही है। यह गाना लोगों को इसलिए और भी पसंद आ रहा है क्योंकि इस गाने खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इस गाने को कंपोज कन्हैया कुमार यादव ने किया है। इस गाने को डायरेक्ट संजय चौरसिया ने किया है और कोरियोग्राफ प्रेम बाबू और विक्रम पासवान ने किया है। बता दें कि आज यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











