Bhojpuri Video: 'कमर डोले भउजी...' गाने में खेसारी लाल यादव ने काटा बवाल, भाभी संग करते दिखे रोमांस

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। यहां पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक लाजवाब सिंगर भी है।
एक वक्त हुआ करता था जब खेसारी लाल यादव सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे। लेकिन आज के समय में वह लाखों दिलों पर राज करते हैं और आपको बता दें कि उनको कई सारी भोजपुरी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। लोगों द्वारा उनके गानों को भी काफी प्यार मिलता है और यूट्यूब पर भी उनके गाने खूब वायरल रहते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कितने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ जमकर डांस करने वाली हीरोइन का नाम रानी है।
खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'कमर डोले भउजी' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका यह गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को केजी फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। खेसारी लाल यादव के फैंस भी इस गाने पर अपना खूब प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











