..................... Bhojpuri Video: Khesari Lal Yadav sawan song bam bam lagatar, video goes viral on social media - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: Khesari Lal की बदली चाल, मोह-माया छोड़ शिव भक्ति में लगा ध्यान, वीडियो देख फैन्स भी हुए मोहित

Khesari Lal

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। हर कोई भोजपुरी के गानों का दीवाना है। खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी एक्टर हैं। उनके नए ही क्या पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, लेकिन सावन के इस खास महीने में खेसारी लाल भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। जी हां, खेसारी लाल यादव का एक भक्ति में लीन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव शिव की भक्ति में मगन नजर आ रहे हैं।

शिव की भक्ति में मगन हुए खेसारी लाल
सावन में महीने में भोजपुरी गीतों की गूंज चारों ओर गूंजने लगती हैं। वहीं भोजपुरी सितारे भी अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक गाना लेकर आते हैं। फिलहाल तो सावन के इस खास महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री शिवमय हो गई है। एक के बाद एक शिव भक्ति के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिलहाल तो खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

भोजपुरी गाने पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
खेसारी लाल के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव केसरिया रंग की टी शर्ट पहने भोले बाबा के गाने 'बम-बम लागतर' पर नाचते गाते नजर आ रहे हैं। सावन के महीने में खेसारी का यह गाना खास पसंद किया जा रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज का जादू छिड़काया है। जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस वीडियो पर अभी तक 8.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इससे भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खेसारी के भोजपुरी गानों के लोग कितने दीवाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X