Bhojpuri Video: पहाड़ों की वीडियो के बीच सपना चौहान के साथ इश्क लड़ाते दिखे खेसारी लाल यादव, वीडियो वायरल

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार माने जाते हैं। हालांकि बहुत ही मेहनत के बाद में खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल किया है और आज के वक्त में वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लोग उनको खूब प्यार भी देते हैं।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की कई सारी फिल्मों से लेकर कई गानों में भी देखा जाता है। आए दिन उनके नए से लेकर पुराने गाने जमकर यूट्यूब पर ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ था।
इस गाने में खेसारी लाल यादव हीरोइन के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान को देखा जा रहा है। सपना चौहान और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'नजरिया के दोष लगाता' है। अब इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इस गाने में सपना चौहान के साथ में खूब जमकर इश्क लड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो के बीच में दोनों का यह खूबसूरत अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। जहां सपना चौहान रंग बिरंगी साड़ियों में काफी खूबसूरत नजर आई तो वही खेसारी लाल यादव भी लंबे बालों में काफी हैंडसम दिखे।
खेसारी लाल यादव और सपना चौहान पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस वीडियो पर 1.1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications