Bhojpuri Video: आधी रात में काजल राघवानी के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल, इंटरनेट पर धमाल मचा रहा वीडियो

Khesari lal Yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) की फैन फॉलोइंग लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। खेसारी लाल यादव के गानों के रिलीज होने का फैन्स तो बेसब्री से इंतजार करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव इतने पॉपुलर हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करता थकता नहीं है। उनके नए के साथ ही पुराने गाने भी धूम मचा देते हैं। खेसारी लाल के रोमांटिक सॉन्स तो खास तौर पर ट्रेड में बने रहते है।

Take a Poll

सोशल मीडिया पर छा गया खेसारी लाल और काजल राघवानी का रोमांस
फिलहाल तो हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के रोमांस को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। बता दें कि दोनों का यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।

19 करोड़ के पार गए गाने के व्यूज
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'सरसों के सागिया' दर्शकों का द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। भले ही दोनों का यह गाना काफी पुराना है, लेकिन दोनों के इस गाने को फैन्स द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है। यह गाना 7 साल पहले भोजपुरिया वर्ल्ड नाम से यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। इस गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस खूबसूरत गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल प्यार लाल यादव ने लिखे हैं। खेसारी और काजल का यह गाना लोगों को इतना पसंद आता है कि यूट्यूब पर इस गाने के अभी तक 19 करोड़ व्यूज आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X