Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने भरी रात में किया जमकर रोमांस, एक्ट्रेस के साथ लगाए ठुमके

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि आज के वक्त में दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लिस्ट में खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है और आपको बता दें कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक वक्त हुआ करता था जब वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाते थे।
लेकिन आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन चुके हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का मल्टी टैलेंटेड अभिनेता माना जाता है और वह एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिंगिंग के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
यूट्यूब पर भी अक्सर देखने के लिए मिलता है कि यह खेसारी लाल यादव के नए से लेकर पुराने गाने ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और एक्टर का पुराना गाना जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'तर-तर पसीना' है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को 'डमरु' फिल्म से लिया गया है। इस वीडियो को 3 साल पहले रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि अभी तक इस पर 46 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है और लोग भी इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
खेसारी लाल यादव के साथ इस वीडियो में मशहूर अभिनेत्री यशिका कपूर को देखा जा रहा है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और ममता उपाध्याय ने अपनी आवाज दी है। श्याम देहाती ने लिरिक्स लिखे हैं तो वहीं संगीत देने का काम रजनीश मिश्रा ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications