Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के 'टेढ़े-मेढ़े' गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें वीडियो

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया हुआ है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव व दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे काफी सारे कलाकार शामिल है।

अक्सर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारी फिल्मों के अलावा गाने भी रिलीज होते रहते हैं। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है जो कि काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव के गाने 'टेढ़े-मेढ़े' की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसमें उनके साथ में श्वेता शारदा को भी देखा जा रहा है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी आ रही है और दोनों खूब जमकर डांस से लेकर रोमांस करते हुए भी नजर आए हैं।

खेसारी लाल यादव का यह गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड कर रहा है और इस वीडियो को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 7.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

खेसारी लाल यादव के इस धमाकेदार गाने को अभी 4 दिन पहले ही रिलीज किया गया था और इसके बावजूद भी यह काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। साथ ही फैंस भी जमकर कमेंट बॉक्स में गाने की तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X