Bhojpuri Video: 'ससुरवा में का...', खेसारी लाल यादव के इस गाने ने किया फैन्स को बेकाबू, वीडियो ने काटा बवाल!
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां पर काफी सारे ऐसे भी कलाकार हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है।

भोजपुरी सिनेमा में कई सारे गाने तो ऐसे भी हैं जो खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं जिसमें पुराने गाने तो बहुत ज्यादा हैं। लेकिन काफी कलाकार तो ऐसे भी है जिनके नए गाने भी आते ही काफी लोगों के बीच में छा जाते हैं।
खेसारी लाल यादव का नया गाना
इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम 'ससुरवा में का करबू' है। इसमें उनके साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी को देखा जा रहा है। दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की जा रही है और दोनों जमकर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
कभी तो खेसारी लाल यादव को जमकर डांस करते हुए भी देखा जा रहा है तो कभी वह एक्ट्रेस को मानते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस रानी के लिए कभी गुलाब का फूल भी लेकर आते हैं। कभी अभिनेत्री रानी भी खेसारी लाल यादव को रिझाती हुई नजर आती हैं।
लाखों में आए व्यूज
खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को 12 घंटे पहले ही भोजपुरी म्यूजिक हब नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 2,50,000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
गाने की डिटेल्स
खेसारी लाल यादव के इस गाने के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने खुद और शिल्पी राज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह है और लिरिक्स लिखने का काम कुंदन प्रीत ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications