Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के इस नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, चंद घंटों में आए लाखों व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री ने आज के समय में काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है और आपको बता दें कि यहां के सितारे भी खूब चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह का भी नाम शामिल है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हमेशा से ही खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे सितारे दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं। उनके गाने और फिल्में काफी पसंद की जाती है। अब इसी बीच हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जो कि आप तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।
हम खेसारी लाल यादव के जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'रोटिया जरsता' है। इस गाने में उनके साथ में श्वेता महारा नजर आ रही है। गाने में खूब दोनों रोमांस और डांस करते हुए देखे जा रहे हैं। दोनों का यह अंदाज भी लाजवाब दिखाई दे रहा है और यह गाना भी खूब दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को तकरीबन अभी 8 घंटे पहले यह रिलीज किया गया था। खेसारी लाल यादव के इस गाने को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम की एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। सिर्फ 8 घंटे के अंदर वीडियो पर 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications