Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, 24 घंटे के अंदर Youtube पर छा गया 'रंगबाज'

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव वैसे तो ट्रेंड में बने ही रहते हैं। चाहें बिहार का चुनाव हो या खेसारी लाल की फिल्में हों। फिलहाल तो खेसारी लाल इस समय हाल ही में रिलीज हुए अपने लेटेस्ट गाने की वजह से यूट्यूब पर छाये हुए हैं। खेसारी लाल की दमदार परफॉर्मेंस और रोमांटिक अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है। गाने को रिलीज हुए अभी 24 घंटे ही हुए हैं और इस गाने ने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। यह गाना जब से रिलीज हुआ है लोगों कि जुबान पर छाया हुआ है।
खेसारी के नए गाने ने मचाई धूम
खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर लिखा हमारा गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ प्रियंका भी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैन्स के दिलों पर राज कर रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के नामचीन सितारों में से एक खेसारी लाल यादव जिन्हें लोग म्यूजिक इंडस्ट्री का हिट मशीन भी कहते हैं। उनका हाल ही में यूट्यूब पर एक गाना रिलीज़ हुआ है जिसका नाम 'रंगबाज' है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ प्रियंका राय ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं।
रंगबाज को मिले इतने व्यूज देख रहा ज्यांगे आप हैरान
खेसारी का यह गाना 'खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 'रंगबाज' गाने को यूट्यूब पर अभी तक 2.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। एक दिन के अंदर इस गाने ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। अगर अपने अभी तक इस गाने का लुफ्त नहीं उठाया, तो जल्द ही उठाये यूट्यूब पर इसका लुफ्त। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह गाना भोजपुरी सॉन्ग की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना सकता है। साल 2025 खेसारी के लिया बड़ा ही दमदार साबित हुआ है। भले ही वह चुनाव में परचम ना लहराए पाए हों, लेकिन भोजपुरी दुनिया में बस उनका ही राज चलता है।


Click it and Unblock the Notifications











