Khesari New song: चुनाव हराने के बाद रिलीज हुआ खेसारी का नया गाना, ऐसा रोमांस देख फटी रह जाएंगी आंखें

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव पिछले दिनों चुनावी मैदान में नजर आ रहे थे। चुनाव को लेकर खेसारी लाल यादव ने तमाम वादे जनता से किए। खेसारी लाल यादव को पूरी विश्वास था कि वह इस बार चुनाव भारी मतों से जीतेंगे, लेकिन परिणाम निकलते ही खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा। भले ही खेसारी लाल यादव चुनाव में भले ही हार गए हों, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज भी उनके नाम का डंका बजता है।
खेसारी के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
बता दें कि चुनाव के परिणाम निकलने के 6 दिन बाद खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है 'लागेलू नागिन जईसे' इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल भोजपुरी एक्ट्रेस की बाहों में लिपटे नजर आ रहे हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है।
इंटरनेट पर आग लगा रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना
खेसारी लाल यादव के नए गाने 'लागेलू नागिन जईसे' में खेसारी लाल ने अपनी दमदार आवाज दी है। साथ ही में फीमेल आवाज शिल्पी राज की है। इस गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्ट आर्य शर्मा ने किया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह नया गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए अभी बस 5 घंटे ही हुए हैं और अभी तक इस गाने पर लगभग 3 लाख व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











