Bhojpuri Video: 'कमर छतरी' गाने से खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, रक्षा गुप्ता संग किया ज़ोरदार डांस

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने वाले सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उनका अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है। वह कई सालों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और आए दिन उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होते हुए नजर आ जाते हैं।
अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो कि यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम 'कमर छतरी' है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता को देखा जा रहा है। दोनों को इसमें डांस और रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।
खेसारी लाल यादव का यह गाना इस समय काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और आपको बता दें कि 8 घंटे पहले ही इसको रिलीज किया गया है। इस गाने को आराध्या फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और इसे खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने के लिरिक्स को कुंदन प्रीत ने लिखा है और म्यूजिक देने का काम राहुल यादव ने किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिर्फ 8 घंटे के अंदर इस वीडियो पर 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। लोग भी खूब इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications