Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'कलम चबा गईनी' ने मचाया धमाल, कुछ ही घंटो में 1 मिलियन क्रॉस

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह का भी नाम शामिल है। आए दिन भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में और गाने भी रिलीज होते हुए नजर आते हैं, जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं।
लेकिन अब आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है जो अभी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। खेसारी लाल यादव का यह नया गाना सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है और लगातार तेजी से वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में उनके साथ डिंपल सिंह भी नजर आ रही है।
खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम 'कलम चबाs गईनी' है। इस गाने में खेसारी लाल यादव मशहूर अभिनेत्री डिंपल सिंह के साथ में जोरदार ठुमके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। डिंपल सिंह साड़ी में बहुत ही प्यारी लग रही है और खेसारी लाल यादव के साथ में रोमांस से लेकर डांस करती हुई भी नजर आ रही है।
खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह के इस गाने को 9 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को अन्नपूर्णा फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications