..................... Bhojpuri Video: khesari lal yadav new song handsome hero teaser out, song release on 4th august - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी लाल के नए गाने 'Handsome Hero' का धमाकेदार टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा गाना

khesari lal Yadav

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) के आए दिनों भोजपुरी वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं। खेसारी लाल यादव के नए और पुराने गाने दोनों ही इंटरनेट पर ट्रेंड करते हैं। वैसे बता दें कि जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह पल आ गया है। दरअसल खेसारी लाल यादव के नए रोमांटिक गाने हैंडसम हीरो (Handsome Hero) का टीजर रिलीज हो चुका है।

हैंडसम हीरो के टीजर ने मचाई धूम

बता दें कि इस टीजर को आए हुए बस कुछ ही देर हुई है और अब तक इस टीजर के वीडियो पर 48 हजार व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह टीजर अन्नपूर्णा फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की खूबसूरत हसीना नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। टीजर में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव एक दम रोमियो बने हैं। जो अपनी लवर को अपने साथ भगा कर ले जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव का स्टाइल फैन्स का दिल जीत रहा है। इस गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और व्यूटी पांडे ने दी है। दोनों के तालमेल और रसभरी आवाज को सुन फैन्स इस गाने के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगा खेसारी का नया गाना

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना 4 अगस्त यानी कि कल रिलीज होने को तैयार है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इस गाने में म्यूजिक विकास यादव ने दिया है और इस गाने को डायरेक्ट लक्की विश्वकर्मा ने किया है। बता दें कि इस टीजर को देख फैन्स का एक्साइटमेंट साफ देखा जा सकता है वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-इस गाने पर 100 मिलियन व्यूज तो तय हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सब रहेगा पेंडिंग खेसारी लाल रहेगा ट्रेंडिंग। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आग लगा देगा खेसारी लाल यादव का ये गाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X