Bhojpuri Video: खेसारी के नए गाने 'गजब तोहार नैना' ने रिलीज होते ही हिलाया इंटरनेट, लोग बार-बार देख रहे क्लिप

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में इतने पॉपुलर हैं कि उनके गाने चाहें नए हों या पुराने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस सोना पांडे (Sona Pandey) के साथ इतना रोमांटिक हो गए हैं कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
खेसारी लाल के नए गाने ने मचा दी धूम
जी हां, हाल ही में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव और सोना पांडे का नया गाना 'गजब तोहार नैना' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी और सोना एक दूसरे के रोमांस में डूबे हैं। दोनों का डांस और दोनों का तालमेल इस गाने को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाता नजर आ रहा है। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में आग लगा रही है। बता दें कि खेसारी का यह नया गाना आज ही 7 अक्तूबर को रिलीज हुआ है। और अब तक इस गाने पर लगभग 2 लाख 60 हजार व्यूज आ चुके हैं।
इंटरनेट पर छा गया गाना
बता दें कि जैसे खेसारी और सोना इस गाने में रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। वैसे ही इस गाने में अपनी आवाज का जादू खेसारी लाल और शिल्पी राज मिलकर बिखेर रहे हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है। खेसारी के लगभग सभी वीडियो में शिल्पी राज ही आवाज देती हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह नया गाना स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने ने आते ही धूम मचा दी है। फैन्स बार-बार इस गाने को देख रहे है।


Click it and Unblock the Notifications