Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने नए गाने 'गजब डोले' ने मचाया बवाल, 1 मिलियन किया क्रॉस

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भोजपुरी का डंका बजा हुआ है। यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और निरहुआ का भी नाम शामिल है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आए दिन भोजपुरी में कई सारे गानों से लेकर फिल्में रिलीज होती हुई नजर आती है। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हम खेसारी लाल यादव के जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'गजब डोले' हैं।
खेसारी लाल यादव के साथ में इस गाने में सौम्या पांडे को देखा जा रहा है। दोनों की केमिस्ट्री काफी लाजवाब है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस गाने के दौरान दोनों जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार खेसारी लाल यादव का यह वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को अभी सिर्फ रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 6 घंटे के अंदर ही खेसारी लाल यादव के इस गाने ने एक मिलियन क्रॉस कर दिया है। लगातार खेसारी लाल यादव का यह गाना चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











