Bhojpuri Video: 'बेलनवो खइबा...', खेसारी लाल यादव के इस नए गाने ने मचाया तहलका, 3 मिलियन से ज़्यादा आए व्यूज
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुका है और यहां के कलाकार भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब भोजपुरी इंडस्ट्री सिर्फ उत्तर प्रदेश या फिर बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस हो चुकी है और यहां के गाने भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना खूब तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकार हैं और आपको बता दें कि काफी मेहनत के बाद में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं और अपने गानों के लिए काफी ज्यादा मशहूर भी हैं।
खेसारी लाल यादव का नया गाना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का इस समय जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम 'बेलनवो खइबा' है। इस गाने में खेसारी लाल यादव को भोजपुरी अभिनेत्री वन्नु द ग्रेट के साथ में देखा जा रहा है।
वायरल हो रहे इस गाने में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री के बीच में नोंकझोंंक देखने के लिए मिलती है। कभी दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं तो कभी एक दूसरे के साथ में झगड़ा करते हुए भी नजर आते हैं।
वीडियो पर आए 3 मिलियम व्यूज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल से 22 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया है। सिर्फ 6 दिन के अंदर ही इस गाने पर 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
गाने की डिटेल्स
खेसारी लाल यादव के इस गाने को उन्होंने खुद और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। लिरिक्स लिखने का काम आर्यन महताब ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर आकाश मिश्रा है। कंपोजर कान्हा सिंह है।


Click it and Unblock the Notifications