..................... Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav New Song Babu Ke Babu Went Viral Crossed 1 Million Views - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बाबू के बाबू' हुआ वायरल, कुछ ही घंटे में आए 1 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर कुछ ना कुछ ऐसा भी वायरल हो जाता है जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे लाजवाब सितारे भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक का नाम शामिल है।

अक्सर काफी सारे भोजपुरी गाने खूब ट्रेंडिंग में बने रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें उनके साथ में निशा पांडे को देखा जा रहा है। दोनों का यह गाना कुछ ही घंटे में ट्रेंडिंग में आ गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'बाबू के बाबू' है। इस गाने में उनके साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस निशा पांडे को भी देखा जा रहा है। दोनों के बीच में प्यार और रोमांस देखने के लिए मिल रहा है। कभी दोनों फोन पर प्यार भरी बातें करते हुए नजर आते हैं। तो कभी दोनों को डांस करते हुए देखा जाता है।

खेसारी लाल यादव और निशा पांडे के इस वीडियो को टी सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक देने का काम गौरव विशाल सिंह ने किया है। लिरिक्स रॉकी राज पांडे ने लिखे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को 8 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। लेकिन कुछ ही घंटे के अंदर इस गाने पर 1.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। अब यह वीडियो भी खूब जमकर धूम मचाता हुआ नजर आ रहा है।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X