Bhojpuri Video: धूम मचा रहा है खेसारी का नया गाना, 'दिलवा चोरी कै के' गाने पर हसीना संग किया रोमांस

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी एक्टिंग और अपनी गायकी से फैन्स का दिल जीत चुके हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव बेहद ही पॉपुलर एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। खेसारी लाल को लोग इतना पसंद करते हैं कि उनके गाने गानों के साथ-साथ उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं।
खेसारी लाल के रोमांटिक गाने ने मचा दी धूम
फिलहाल तो खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दिलवा चोरी कै के' ने आते ही धूम मचा दी है। दरअसल खेसारी लाल का यह गाना 29 जून को रिलील हुआ था और सिर्फ चार दिनों में ही इस गाने पर 29 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। खेसारी लाल के इस नए गाने में देखा जा सकता है कि वह हसीना के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने को और भी रोमांटिक बना रही है।
चला खेसारी और शिल्पी की आवाज का जादू
बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने यह गाना मिलकर गाया है। जिस वजह से इस गाने में चार चांद लग गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी दोनों ने मिलकर कई गाने गए हैं। दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर है। वहीं दोनों का गाया गया यह गाना भी फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों का यह गाना जल्द ही 5 मिलियन व्यूज भी पार कर जाएगा। खैर इस गाने को लेकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications