Bhojpuri Video: खेसारी लाल के नए गाने 'कलकतवा के लईकी' में किया गजब रोमांस, वीडियो पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Khesari Lal Yadav New Song Out: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने जबरदस्त म्यूजिक वीडियो के लिए भी पंसद किए जाते हैं। खेसारी लाल का अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है। खेसारी लाल इतने पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही उनकी पुराने वीडियो भी आए दिनों ट्रेंड में बने रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
खेसारी लाल के नए गाने ने काटा गदर
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का हाल ही में नया गाना 'कलकतवा के लईकी' रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ कोई जानी मानी हिरोइन नहीं बल्कि नई लड़की के साथ खेसारी लाल जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। खेसारी का यह नया गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने पर लोगों का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है।
24 घंटे में आए इतने व्यूज
बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने के टीजर को 5 मई को रिलीज किया या था और 6 मई को यह गाना रिलीज किया गया है। 24 घंटे में ही इस गाने ने धूम मचा दी है। यूट्यूब पर इस गाने पर जबरदस्त व्यूज आ रहे हैं बता दें कि इस गाने पर अब तक छह लाख नौ हजार एक सौ बत्तीस व्यूज आ चुके हैं। इस गाने पर 58 हजार लाइक फैन्स द्वारा किया जा चुका है। बता दें कि यह गाना खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने मिलकर गया है। इस गाने के बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वाह क्या बात है हर बार की तरह बेस्ट। वहीं दूसरे ने लिखा-मानना पड़ेगा खेलारी लाल आप गाने में जान डाल देते हो।


Click it and Unblock the Notifications











