Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का 'रोप ल ए भउजी' गाने ने मचाया धमाका, भउजी संग किया ज़ोरदार डांस

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह भोजपुरी सिनेमा के मल्टी टैलेंटेड एक्टर माने जाते हैं। वह एक जाने-माने अभिनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर गायक भी है। उनके गाने इतनी ज्यादा लोकप्रिय होते हैं कि दर्शकों के बीच में पूरी तरीके से छा जाते हैं।
इस समय लगातार खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव है और आए दिन उनका कोई ना कोई नया गाना रिलीज भी होता रहता है। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया होली गाना रिलीज हुआ है जो कि दर्शकों के बीच में काफी फेमस हो रहा है। इस गाने को कुछ ही घंटे पहले रिलीज किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'रोप ल ए भउजी' है। इस गाने में खेसारी लाल यादव दमदार तरीके से भाभी के साथ में होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों का डांस भी काफी ज्यादा लाजवाब देखने के लिए मिल रहा है। वैसे भी अक्सर भोजपुरी के होली गाने काफी वायरल होते हैं।
खेसारी लाल यादव का यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम की यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने को अभी 10 घंटे पहले रिलीज किया गया है और आपको बता दें कि इस पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। फैंस भी जमकर इस वीडियो पर कमेंट करते नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications