Bhojpuri Video: खेसारी लाला यादव का नया होली गाना 'भऊजी पुछेली' ने मचाई धूम, 7 लाख से ज्यादा आए व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है और आपको बता दें कि आज के वक्त में काफी सारे भोजपुरी सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से लेकर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सितारों का नाम शामिल है।
लेकिन अब होली का त्यौहार आने को है और भोजपुरी के दर्शक भी होली गानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि काफी सारे सेलिब्रिटीज के होली गाने रिलीज भी हो चुके हैं और दर्शकों के बीच में छाए हुए हैं। लेकिन अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक और होली गाना रिलीज हुआ है।
खेसारी लाल यादव के हम जिस नए होली गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'भऊजी पुछेली' है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ में इस गाने में एक्ट्रेस सोना नजर आ रही है और उनके साथ में खेसारी भी जमकर होली खेलते हुए देखे जा सकते हैं। दोनों का प्यारा सा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को अन्नपूर्णा फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इतना ही नहीं इस वीडियो को 10 घंटे पहले ही रिलीज किया गया था। कुछ ही घंटे के अंदर 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज इस वीडियो पर आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











