Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का नया होली गाना 'बाहरा रहेला मरद' हुआ वायरल, कर रहा जमकर ट्रेंड

Bhojpuri Video: जल्दी ही होली का त्यौहार आने वाला है और बहुत ही धूमधाम से यह त्यौहार मनाया जाता है। बिहार में तो बहुत ही धूमधाम के साथ में यह होली का त्योहार मनता है। इसी के चलते भोजपुरी दर्शक भी होली के गानों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक होली गाना रिलीज हुआ है।
खेसारी लाल यादव का यह होली गाना काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है और इस नए गाने ने पूरे यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। वैसे तो खेसारी लाल यादव को मल्टी टास्किंग माना जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ एक लाजवाब सिंगर भी है।
खेसारी लाल यादव के नए होली गाने का नाम भी 'बाहरा रहेला मर्द' है। इस गाने ने पूरे यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि लगातार दर्शकों के बीच में यह गाना छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव के इस गाने में देखा जा सकता है कि वह जमकर होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को उन्होंने खुद गाया है और इस गाने में उनके साथ में आस्था सिंह को भी देखा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस गाने पर लाखों में व्यूज भी आ चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है और आपको बता दें कि इसके लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications