Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के होली गाने 'आप का तो टेरहा है' पर 3 मिलियन से ज़्यादा आए व्यूज, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: होली आने ही वाली है और आपको बता दें कि यह लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे होली गाने लेकर आ रहे हैं। भोजपुरी दर्शकों को भी होली गानों का काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार रहता है और इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया होली गाना रिलीज किया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव को वैसे तो भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह एक मल्टी टैलेंटेड स्टार है। खेसारी लाल यादव एक जबरदस्त एक्टर ही नहीं बल्कि एक मशहूर गायक भी है जो अपने गानों से लोगों को दीवाना बना देते हैं। अक्सर उनका कोई ना कोई गाना रिलीज होता रहता है।
अब हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि यह एक होली गाना है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में एक्ट्रेस रानी देखी जा सकती हैं और दोनों जमकर रोमांस से लेकर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। खेसारी के इस होली गाने का नाम 'आप का तो टेरहा है' है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। वीडियो को 6 फरवरी 2025 को रिलीज किया गया था और अभी तक इस पर 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
खेसारी लाल यादव का यह गाना लगातार व्यूज बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर धमाकेदार बवाल मचा रहा है। इस गाने को मंगल मूर्ति फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने के कृष्णा बेदर्दी ने लिरिक्स लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्य शर्मा है तो वही कंपोजर केरके यादव है।


Click it and Unblock the Notifications











