Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का नया होली गाना '14 के होली बा' मचा रहा धूम, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: जल्दी होली का त्यौहार आने वाला है और आपको बता दें कि बिहार की तरफ काफी जोरों शोरों से इस त्यौहार को मनाया जाता है। यहां तक कि भोजपुरी के दर्शक होली गानों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं और बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। अब इसी बीच हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक होली गाना रिलीज हुआ है।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है और इतना ही नहीं फैन्स उनका खूब प्यार भी देते हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक टैलेंटेड एक्टर से लेकर सिंगर भी है। आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो या गाना तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस वायरल हो रही है वीडियो का नाम '14 के होली बा' है। खेसारी लाल यादव को इस गाने में प्रिया रघुवंशी के साथ में देखा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव को प्रिया के साथ में जमकर होली खेलते हुए भी देखा जा सकता है और अब दर्शकों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को पम्मी रिकॉर्ड्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और लगातार यह गाना चर्चा में बना हुआ है। इस गाने को तकरीबन 11 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस पर छह लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











