Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के 'कमर डैमेज' गाने ने मचाया धमाल, नीलम गिरी संग किया ज़ोरदार रोमांस

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पवन सिंह का भी नाम शामिल है।
लेकिन अगर हम खेसारी लाल यादव की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है और उन्हें सुपरस्टार भी कहा जाता है। साथ ही साथ वह एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ एक लाजवाब सिंगर भी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी सारे गाने गाए हैं और दर्शकों द्वारा उनके गानों को काफी पसंद भी किया जाता है।
यूट्यूब पर भी आए दिन खेसारी लाल यादव का कोई ना कोई वीडियो और गाना वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ में नीलम गिरी को खूब रोमांस और डांस करते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'कमर डैमेज' है। वीडियो में दोनों के अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है और बता दें कि इस वीडियो को आराध्या फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 29 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications