Bhojpuri Video: हसीना को देख डोला खेसारी लाल का मन, रोमांटिक वीडियो ने हिलाया इंटरनेट, यहां देखें क्लिप

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम काफी बड़ा है। हर कोई खेसारी लाल यादव के गाने देखना पसंद करता है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी की कई हसीनाओं के साथ काम कर चुके हैं। कभी वह भक्ति के गाने बनाते नजर आते हैं तो कभी वह रोमांस में डूबे दिखते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव हसीना को देख अपना दिल हार बैठे हैं।
ललवा टी-शर्टवा गाने ने मचाई धूम
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह गाना है 'ललवा टी-शर्टवा' इस गाने में खेसारी लाल भोजपुरी हसीना यामिनी सिंह के साथ प्यार में डूबे दिख रहे हैं। इस गाने में जहां खेसारी लाल यादव मेल आवाज में गाने को और भी रसमय बना रहे हैं वहीं फीमेल आवाज भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज की है। दोनों के इस गाने ने इंटरनेट हिला दिया है। जो भी खेसारी और यामिनी का यह वीडियो देख रहा है वह बार-बार इस वीडियो पर क्लिक कर रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो पर आए रिकॉर्डतोड़ व्यूज
बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह गाना अखिलेश कश्यप द्वारा लिखा गया है। इस गाने को कंपोज शुभम तिवारी ने किया है। साथ ही इस गाने में म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना 2 साल पहले यानी कि 2 मई 2023 को रिलीज किया गया था। इस गाने पर अभी तक 106 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इन व्यूज से भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खेसारी लाल यादव का यह गाना इंटरनेट पर किस कदर धूम मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











