..................... Bhojpuri Video: Khesari Lal Yadav Most trending Chhath pooja new song Jeetadi Chhathi Maai - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव के छठ पूशल गाने ने मचा दी धूम, 7 दिनों में आ गए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav Most trending Chhath pooja new song Jeetadi Chhathi Maai

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव इस बार छपरा से बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े हैं जब से खेसारी ने चुनाव का ऐलान किया है उनके गाने भी आए दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि छठ पूजा जितनी नजदीक आती जा रही है खेसारी लाल यादव के भोजपुरी छठ पूजा के गाने उतने ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव छठ मइयां के भजन में लीन नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो ने पार किए इतने मिलियन व्यूज

एक हफ्ते पहले खेसारी लाल यादव का स्पेशल छठ गाना 'जीतादी छठी माई' (Jeetadi Chhathi Maai) रिलीज हुआ है। इस गाने ने तो इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यह गाना लोगों को कितना पसंद आ रहा है यह तो आप इसके व्यूज से ही अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें कि 14 अक्तूबर को रिलीज हुए इस गाने पर अभी तक व्यूज 2.3 मिलियन आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस गाने पर व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

क्या है इस गाने में खास

आपको बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव माता की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव घाट के पास झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी और साथियों के साथ मिलकर त्योहार की तैयारियों में जुट जाते हैं। खेसारी इस दौरान काफी मस्तीभरे अंदाज में खुश होकर देवी मां का गाना गाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने में आवाज खेसारी लाल यादव ने दी है इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ हेमा कश्यप भी एक्ट करती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X