Bhojpuri Video: रोके नहीं रुके खेसारी लाल, आम्रपाली दुबे संग इस कदर हुए रोमांटिक, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव के वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। उनकी गायकी, शानदार पर्सनालिटी और उनका अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब उनके वीडियो इंटरनेट पर कहर ना ढाते हों, खेसारी लाल के भक्ति सॉग्स के अलावा उनके डांस वीडियो आते ही छा जाते हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव के रोमांटिक वीडियो तो चाहें नए हों या पुराने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं।
आम्रपाली संग हद से ज्यादा रोमांटिक हुए खेसारी
बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है यह खेसारी का पुराना वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि खेसारी लाल भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी कहर ढाती नजर आ रही हैं। खेसारी लाल कभी आम्रपाली के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं तो कभी वह उनके साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है 'मरद अभी बच्चा बा' इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो IVY भोजपुरी मूवीज़ नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह वीडियो लगभग 6 साल पुराना है, लेकिन अभी तक इस वीडियो पर 287 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। दोनों का यह वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। फैन्स तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications