..................... Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav Le Le Aayi Coca Cola Song Video Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: 'ले ले आई कोका कोला...' पर खेसारी ने मचाया बवाल, वीडियो पर हुए 400 मिलियन पार व्यूज

Khesari Lal Yadav

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि अभी के समय में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब उनके पास में कुछ भी नहीं था और वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे। लेकिन आज के समय में वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी ज्यादा दिन पर दिन फेमस होती जा रही है और सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश से लेकर विदेश में भी यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर भी आए दिन भोजपुरी गाने वायरल होते हुए नजर आते हैं और इस बार भी खेसारी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव के इस वायरल हो रहे गाने में काफी ज्यादा रोमांस और डांस देखने को मिल रहा है। दरअसल आपको बता दें कि इस गाने का नाम 'ले ले आई कोका कोला' है। वीडियो के दौरान वह एक भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ में खूब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी का यह अंदाज भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस वायरल हो रहे वीडियो को गाणायक फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 428 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग भी इस जोड़ी की कमेंट बॉक्स में खूब तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X