Bhojpuri Video: 'लागेलु जहर...' खेसारी लाल यादव का रानी संग लाजवाब वीडियो वायरल, यूट्यूब पर मचा तहलका

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी पसंद किया जाता है। अक्सर भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए नजर आते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी नाम शामिल है। इन सभी को भोजपुरी का सुपरस्टार कहा जाता है।
लेकिन आज हम आपको खेसारी लाल यादव के बारे में बताने वाले हैं और आपको बता दें कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। वह एक मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ एक लाजवाब सिंगर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने काफी सारे गाने गाए हुए हैं और काफी फिल्मों में भी काम किया है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के काफी सारे गाने तो ऐसे हैं जो यूट्यूब पर आए दिन वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के साथ में नजर आ रहे हैं।
दरअसल खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस रानी पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'लागेलु जहर' है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो को बालाजी रिकॉर्ड्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 82 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications