Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने बारिश में काजल राघवानी संग किया भरपूर रोमांस, लोगों के धड़के दिल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि देश से लेकर विदेश में भी उनके गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद है जिनके इशारों पर लोग भी नाचने को मजबूर हो जाते हैं। जिसमें खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है।
खेसारी लाल यादव आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें की कड़ी मेहनत के बाद में उन्होंने इस मुकाम को पाया है। खेसारी लाल यादव के गाने भी काफी ज्यादा लोकप्रिय नजर आते हैं। अक्सर यूट्यूब पर भी उनके नए से लेकर पुराने गाने भी जमकर ट्रेड करते हैं और लोगों को खूब पसंद आते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की मूवी 'इंतकाम' का गाना 'छतरी जल्दी लगावा' को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने के दौरान खेसारी लाल यादव को काजल राघवानी के साथ में जमकर रोमांस करते हुए भी देखा जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। बता दे कि दोनों के इस वीडियो को वेव म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 47 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











