..................... Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav Janki Ki Baraat Song Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव का 'जानकी की बारात' वीडियो वायरल, भगवान राम बनकर छाए एक्टर

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी गायकी के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनको काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। हालांकि अब खेसारी लाल यादव किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं।

खेसारी लाल यादव को कई सारी भोजपुरी फिल्मों में देखा जाता है और वह कई सारे गानों के चलते भी चर्चा में रहते हैं। अब इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इसमें भगवान राम और माता सीता का रूप लेकर खेसारी लाल यादव और सोनिका का विवाह दिखाया है।

खेसारी लाल यादव के हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जानकी की बारात' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने में माता सीता और भगवान राम के विवाह का दृश्य दिखाया गया है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। कुछ ही घंटे में इस वीडियो पर 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में भी लगातार लोग कमेंट करते हुए खेसारी लाल यादव की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X